Bollywood News


खा-खा कर वज़न क्यूँ बढ़ा रही हैं तापसी पन्नु, नज़र आई इस हालात में

खा-खा कर वज़न क्यूँ बढ़ा रही हैं तापसी पन्नु, नज़र आई इस हालात में
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने फिल्मों में अपने बेहतरीन एक्टिंग से कई लोगों को अपना दीवाना बनाया है। लॉकडाउन के समय से ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं, तथा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ को अपने चाहने वालों के साथ साझा करते रहती हैं|

कुछ समय पहले तापसी ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमे वह अपने घर में रखे झूले पर झूलती हुई टिक्की खाते हुए नज़र आ रही हैं| इस पोस्ट के साथ वह कैप्शन में लिखती हैं, "This is how prepping for #RashmiRocket looks like! Starting off my day with this carb-rich breakfast planned by my fuss free @munmun.ganeriwal. As she says, working to get an athletic bod isn't about eating only proteins. Keeping the right balance is important. On my plate are sweet potato tikkis which @munmun.ganeriwal recommends for its high fibre content and I recommend for its great taste! Bon appetit😊"देखिये पोस्ट -



फ़िल्मी सफ़र की बात करें तो तापसी अबकी बार बॉलीवुड निर्देशक विनिल मैथ्यू की आने वाली फिल्म "हसीन दिलरुबा" में विक्रांत मस्सी और हर्षवर्धन राणे के साथ नज़र आयेंगी| यह एक म्यस्ट्री-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे 18 सितंबर 2020 के दिन रिलीज़ किया जाना था पर अब इसे कोरोना से हालात सामान्य होने के बाद रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load