Bollywood News


कार्तिक आर्यन दिखे मस्ती के मूड में, कोकिला बेन से पूछा रसोड़े में कौन था?

कार्तिक आर्यन दिखे मस्ती के मूड में, कोकिला बेन से पूछा रसोड़े में कौन था?
कार्तिक आर्यन वर्तमान में अपने घर पर हैं और अपने परिवार के साथ अपने खाली समय का ज़्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी मजेदार तस्वीरों और वीडियो से प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने खुद की एक तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है इसके द्वारा उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कोकिला बेन की एक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बोला है कि प्लीज मुझे भी बता दो, रसोड़े में कौन था|

कार्तिक ने खुद की एक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "प्लीज बड़ा दो, रसोड़े में कोन था"| अभिनेता की इस मजेदार पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर उनके फैन्स तक हर कोई अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है| भूमि पेडनेकर ने अभिनेता की इस पोस्ट पर कमेंट बॉक्स करते हुए लिखा कि जब फिल्म ' पति पत्नी और वो' की शूटिंग चल रही थी, तो उस टाइम तो रसोड़े में मैं थी| देखिये -

View this post on Instagram

Please bata do 🙏🏻 Rasode mein kaun tha

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on



कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की कोकिलाबेन को उनकी बहू गोपी से एक खाली कुकर के बारे में पूछताछ करते हुए देखा जा सकता है, जो इसे बिना चने के गैस पर रख देती है। वीडियो का प्रमुख आकर्षण "रसोड़े में कौन था?" इस फनी वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है|

कार्तिक आर्यन आखिरी बार बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार की गई फिल्म 'लव आजकल 2' में सारा अली खान के साथ नज़र आए थे| वर्कफ्रंट की बात करें तो वह, अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म' भूल भुलैया 2' और कॉलिन डी कुन्हा निर्देशित फिल्म 'दोस्ताना 2' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं| कार्तिक के फैंस उनकी फिल्मों के रिलीज होने का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load