बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खुलासे के बाद पिता केके सिंह ने हाल ही में एक वीडियो संदेश लोगों के साथ साझा किया है| खबरों की मानें तो केके सिंह ने आरोप लगाया है कि, रिया लंबे समय से सुशांत को दवाई के रूप में जहर पिलाती थी और उसी ने सुशांत का मर्डर किया है| उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि रिया और उसके सहयोगियों को जल्दी सजा दी जाए|
अगर आपको याद हो सुशांत केस में सात दिनों से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है| माना जा रहा है कि नीरज और सिद्धार्थ पिठानी को आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है| इन दोनों के अलावा रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से भी सीबीआई आज पूछताछ कर सकती है, खबरों की मानें तो शौविक डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं और जल्द ही सीबीआई रिया को भी बुला सकती है|
बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी| खबरों के अनुसार 8 जून को रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता का घर छोड़ दिया था और उन्होंने कहा था कि वह सुशांत के कहने पर वह ऐसा कर रही हैं|
कुछ समय पहले रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की वॉट्सऐप चैट वायरल होने के बाद लोगों द्वारा आरोप लगाए जाने लगे थे कि रिया ने सुशांत का साथ खुद छोड़ा है| वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा था, इसमें बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट, जिया खान के साथ नज़र आ रहे थे|
सुशांत सिंह राजपूत के पिता का आरोप: 'रिया चक्रबोर्ती मेरे बेटे को इस तरह देती थी जहर'
Thursday, August 27, 2020 11:26 IST


