Bollywood News


अनुष्का शर्मा - विराट कोहली होने वाले हैं दो से तीन! इस तरह दी गुड न्यूज़

अनुष्का शर्मा - विराट कोहली होने वाले हैं दो से तीन! इस तरह दी गुड न्यूज़
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आखिर फैन्स को गुड न्यूज़ दे ही दी है| दिसम्बर 2017 में शादी के बंधन में बंधने वाले विराट और अनुष्का अब दो से तीन होने वाले हैं और हाल ही में दोनों ने अपने फैन्स को इंस्टाग्राम पोस्ट के द्वारा खुशखबरी देते हुए बताया कि बहुत जल्द उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है|

अनुष्का शर्मा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏"| हाल ही में शेयर की गई तस्वीर में विराट और अनुष्का मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं| दोनों के फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिये उनको बधाई दे रहे हैं| देखिये -



अगर आपको याद हो 11 दिसंबर 2017 में विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंध गए थे| इसके बाद 21 दिसंबर यानी शुक्रवार को दिल्ली में उनकी शादी का शानदार रिसेप्शन हुआ था जिसमें पीएम मोदी सहित कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी|

End of content

No more pages to load