Bollywood News


दुनिया से पहले दोस्ती को मानती हैं करीना कपूर खान, कही ये बात!

दुनिया से पहले दोस्ती को मानती हैं करीना कपूर खान, कही ये बात!
करीना कपूर खान बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जिन्हें कई प्रकार की फिल्मों में किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। लॉकडाउन के समय से वह अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए, वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।

करीना की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट आपको अपने दोस्तों की याद दिला देगी, जिसमे अभिनेत्री ने मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, नताशा पूनावाला और मल्लिका भट्ट के साथ ली गई अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सभी महिलाएँ बेहद खूबसूरत दिख रही हैं| इस पोस्ट के साथ करीना कैप्शन में लिखती हैं, "When worst comes to worst, squad comes first 💯" देखिये पोस्ट -



अब बात करते हैं करीना के फ़िल्मी सफ़र की, वह जल्दी ही अद्वैत चन्दन द्वार निर्देशित एक कॉमेडी- ड्रामा फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में आमिर खान, विजय सेतुपति और मोना सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| अभिनेता विजय सेतुपति इस फिल्म के ज़रिये बॉलीवुड में पहला कदम रखने जा रहे हैं| बताते चलें कि इस फिल्म को 25 दिसम्बर 2021 के दिन रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load