Bollywood News


प्रियंका चोपड़ा ने महिला समानता दिवस पर साझा की ये ऐतिहासिक पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने महिला समानता दिवस पर साझा की ये ऐतिहासिक पोस्ट
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस समय अमेरिका में हबी निक जोनास के साथ रह रही हैं। अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी से लेकर मनोरंजन तक हर अपडेट को फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं| हाल ही में उन्होंने महिला समानता दिवस के मौके पर अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर एक ऐतिहासिक संदेश साझा किया है जिसको सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा रहा है|

प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "अच्छी तरह से व्यवहार करने वाली महिलाएं ही कभी इतिहास बनाती हैं। अमेरिकी इतिहासकार लॉरेल थैचर उलरिच एक ऐसा उदाहरण जिन्होंने अमेरिकी इतिहास और महिलाओं के इतिहास में अपने काम के लिए प्रसिद्धि हांसिल है। देखिये -

View this post on Instagram

#WomensEqualityDay

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on



प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बड़े पर्दे पर शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में अभिनेता फरहान अख्तर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आई थी, इसमें उनके अभिनय की लोगों ने अच्छी तारीफ की थी| इस समय वह अमेज़न प्राइम पर आने वाले अपने टीवी शो को लेकर सुर्ख़ियों में चल रही हैं| उन्होंने अमेज़न प्राइम के साथ 2 साल की मल्टी मिलियन डॉलर टीवी डील को साइन किया है| उनके फैन्स शो के शुरू होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load