Bollywood News


मुंबई की सड़कों पर इस शख्स के साथ क्या कर रही थी सुष्मिता सेन?

मुंबई की सड़कों पर इस शख्स के साथ क्या कर रही थी सुष्मिता सेन?
वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां हैं लेकिन जब खूबसूरती और बोल्डनेस की बात आती है तो बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का नाम सबसे पहले हमारे दिमाग में आता है। उन्होंने "सिर्फ तुम" और "मैं हूं ना" जैसी फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन से कई बार हमारा दिल जीता है।

बीते गुरुवार सुष्मिता अपने बॉयफ्रेंड रोमन शॉल के साथ मुंबई की सड़कों पर मस्ती भरे अंदाज़ में टहलते नज़र आईं| यह लवबर्ड्स पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अकसर अपनी खट्टे-मीठे लम्हों को फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं| सूत्रों के अनुसार इस बार अभिनेत्री अपनी छोटी बेटी, अलीशा के जन्मदिन के जश्न के लिए खरीदारी करने निकली थीं। देखिये तस्वीरें -


पांच लंबे वर्षों के ब्रेक के बाद पूर्व ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री को हाल ही में डिज़नी + हॉटस्टार के थ्रिलर ड्रामा "आर्या" में देखा गया था जिसमे उन्हें अपने अभिनय के लिए समीक्षा मिली। इस शो में चंद्रचूर सिंह, सिकंदर खेर, अंकुर भाटिया और नामित दास को मुख्य किरदार में देखे गया था| बता दें कि इस वेब सिरीज़ को 19 जून 2020 के दिन डिज्नी + हॉट स्टार पर रिलीज़ किया गया था।

End of content

No more pages to load