Bollywood News


सोनम कपूर पहले दिखतीं थीं ऐसी, अब बनी 'फैशन आइकॉन'!

सोनम कपूर पहले दिखतीं थीं ऐसी, अब बनी 'फैशन आइकॉन'!
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर हमेशा से ही अपने लुक्स और फैशन सेंस की वजह से चर्चित रहती हैं| सोनम अक्सर इंटरव्यू में अतरंगी कपड़ों में दिखती हैं, और कहती हैं की यह कोई डिज़ाइनर लिबाज़ है, इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं|

हाल ही में सोनम ने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जो की साल 2007 में खींची गई थी| वह इस तस्वीर में सादगी भरे अंदाज़ में एक सादे सूट में आईने के सामने बैठी नज़र आ रही हैं, इसके साथ वह कैप्शन में लिखती हैं, "This picture was taken in 2007." देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

This picture was taken in 2007

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on



बता दें की सोनम कपूर आहूजा को आखिरी बार बड़े परदे पर 2019 में फिल्म "द ज़ोया फैक्टर" में देखा गया था| यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसे अभिषेक शर्मा ने निर्देशित किया था| हालाँकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई और इसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है|

End of content

No more pages to load