Bollywood News


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी पर मीम हुए वायरल, देख कर हंसी नहीं रुकेगी!

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी पर मीम हुए वायरल, देख कर हंसी नहीं रुकेगी!
हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने घोषणा की कि बहुत जल्द वह दो से तीन होने वाले हैं। तीन साल तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2017 में स्टार कपल शादी के बंधन में बंध गए थे। इस लव बर्ड की घोषणा के बाद कई सितारों और हस्तियों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया और इस खबर ने इन्टरनेट मीम के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

दिलचस्प बात यह है कि अब तैमूर पर भी काफी बनाए जा रहे हैं जिनको सुनकर आप अपनी हंसी रोक नही पाओगे। विराट और अनुष्का के साथ, तैमूर भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर आप कई ऐसे मीम देख सकते हैं जहाँ यह दिखाया गया है कि सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर भी आने वाले इस नन्हे मेहमान की खबर से बिल्कुल खुश नहीं है। यहाँ पहला मौका नही है जब गर्भावस्था की घोषणा ने बड़े सितारों को ट्रोल होना पड़ा है इससे पहले भी अनेक सितारे ट्रोलिंग का शिकार हुए हैं| देखिये कुछ मज़ेदार मेम्स -











विराट और अनुष्का इस साल जनवरी में अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। अनुष्का कोरोनोवायरस महामारी के कारण अधिकांश शूट को फिलहाल निलंबित कर दिया है। जबकि, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सीजन के लिए विराट कोहली अपने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बाकी साथियों के साथ UAE में चले गए हैं|

End of content

No more pages to load