Bollywood News


टाइगर श्रॉफ करेंगे 'केसरी' फेम डायरेक्टर अनुराग सिंह संग काम?

टाइगर श्रॉफ करेंगे 'केसरी' फेम डायरेक्टर अनुराग सिंह संग काम?
फैन्स को हर बार अपने दमदार एक्शन और स्टंट्स से चौंकाने वाले टाइगर श्रॉफ की चाहनेवालों के लिए बॉलीवुड की गलियों से एक खुशखबरी आ रही है | अहमद खान की बागी 3 में ताबड़तोड़ एक्शन करने के बाद अब टाइगर अपनी आगामी फिल्मों में हमें कुछ हटके करते हुए नज़र आ सकते हैं जिसके लिए फिलहाल उनकी दो अलग - अलग निर्देशकों से बात चल रही है |

खबर के मुताबिक़ टाइगर की फिलहाल 'ड्रीम गर्ल' के निर्देशक राज शांडिल्य और 'केसरी' के निर्देशक अनुराग सिंह से दो अलग - अलग प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत जारी है | टाइगर जल्द ही इन दोनों फिल्मों को हरी झंडी दिखा सकते हैं जिसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है | बता दें की टाइगर इन आगामी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग हेरोपंती 2 के बाद ही शुरू करेंगे

फ़िल्मी परदे पर इस साल टाइगर अहमद खान की बागी 3 में श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे के साथ नज़र आये थे | फिल्म का प्रदर्शन ठीक रहा था हालांकि लॉकडाउन के कारण यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार नही कर पायी | टाइगर अगले साल अपनी डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' के सीक्वल 'हीरोपंती 2' में नज़र आएँगे जिसका निर्देशन भी अहमद खान ही करेंगे |

End of content

No more pages to load