Bollywood News


माइकल जैक्सन को टाइगर श्रॉफ ने अनौखे अंदाज़ में दी जन्मदिन की श्रद्धांजलि

माइकल जैक्सन को टाइगर श्रॉफ ने अनौखे अंदाज़ में दी जन्मदिन की श्रद्धांजलि
मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन ने अपने गानों पर पूरी दुनिया को नचाया है , 62 साल की उम्र में उन्होंने, 25 जून 2009 को आखिरी सांस ली थी। खुद को माइकल जैक्सन का सबसे बड़ा फैन बताने वाले बॉलीवुड स्टंट मैन टाइगर श्रॉफ ने उनके 62 वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, इसमें उनका धमाकेदार डांस लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त, 1958 को हुआ था, किंग ऑफ पॉप के 62 वें जन्मदिवस के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है| खुद को माइकल जैक्सन का सबसे बड़ा फैन बताने वाले टाइगर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह माइकल के डांस स्टेप्स को बेहतरीन अंदाज में कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं| शेयर किए गए वीडियो में टाइगर व्हाइट पेंट और, ब्लू शर्ट पर ब्लैक कैप लगाए नजर आ रहे हैं, उनके साथ और डांसर वीडियो में दिख रहे हैं| वीडियो में टाइगर हू-ब-हू माइकल जैक्सन की तरह थिरकते नज़र आ रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, " जन्मदिन की बधाई हो किंग"| इस वीडियो को अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया जा चूका है| देखिये -

View this post on Instagram

Happy birthday king❤️✨👑

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on



टाइगर श्रॉफ आखिरी बार बड़े पर्दे पर अहमद खान निर्देशित फिल्म 'बाघी 3' में श्रद्धा कपूर के साथ नज़र आए थे। आने वाले समय में वह अहमद खान निर्देशित फिल्म 'हीरोपंती 2' में नज़र आने वाले हैं, उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load