Bollywood News


सुशांत सिंह राजपूत मामला: बहन श्वेता ने उठाया रिया चक्रबोर्ती पर बड़ा सवाल

सुशांत सिंह राजपूत मामला: बहन श्वेता ने उठाया रिया चक्रबोर्ती पर बड़ा सवाल
स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड का कच्चा-चट्ठा हमारे सामने साफ़ दिख रहा है, यहाँ इतनी बुराई है की जिन्हें सुशांत ने कभी अपना माना था वही उनके चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं| हाल ही में रिया चक्रबोर्ती ने एक इंटरव्यू के दौरान खुदको सही बतलाने के चक्कर में अपने ही कई झूठ पकड़वाए |

रिया ने इस इंटरव्यू में कहा की सुशांत की अपने बहनों से ज्यादा नहीं बनती थी, और भाई-बहन एक दुसरे का ख्याल नहीं रखते थे| इस घटिया बयान का तीखा जवाब देते हुए श्वेता ने इन्स्ताग्राम पर अपनी हवाई टिकट की तस्वीर साझा करते हुए रिया के लिए एक सन्देश लिखा |

श्वेता ने कैप्शन में लिखा, "रिया का मानना है कि हमें अपने भाई से प्यार नहीं था!! हाँ ठीक है, यही कारण है कि मैंने जनवरी में यूएसए से भारत के लिए उड़ान भरी, जैसे ही मुझे पता चला कि भाई की तबियत ठीक नहीं है और वह चंडीगढ़ आने वाला है। हालाँकि मुझे अपना व्यवसाय रोकना पड़ा और अपने बच्चों को पीछे छोड़ना पड़ा! लेकिन मुझे बुरा इस बात का लगा की रिया के बार-बार कॉल करके बुलाने पर भाई मुझसे मिले बिना ही वापस चला गया| परिवार हमेशा से शुशांत के साथ खड़ा था, इसमें कोई शक नहीं है | देखिये पोस्ट -



इसके बाद श्वेता ने रिया की इंटरव्यू की एक झलक को इन्स्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमे रिया अपने पैसों की तंगी के बारे में बता रही है कि उनके लिए 17,000 जैसी बड़ी रकम चूका पाना बहुत मुश्किल है| इस बात का भी श्वेता ने बढ़िया जवाब दिया, वह इस पोस्ट के कैप्शन में लिखतीं हैं, "आप इस बात से चिंतित हैं कि आप EMI में 17,000 का भुगतान कैसे करेंगे, कृपया मुझे बताएं कि आप भारत के सबसे महंगे वकील को कैसे भुगतान कर रहे हैं ??" डालिए पोस्ट पर नज़र-



कुछ समय पहले सुशांत के पिता केके सिंह ने एक आरोप लगाया था कि रिया ने उनके बेटे को मारने के लिए जहर दिया था, और उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। बता दें कि इस मामले में सीबीआई जांच 6 अगस्त को शुरू हुई थी और सीबीआई अब तक सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा, सुशांत के रसोइए नीरज और रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर चुकी है। इस बीच, ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अलग से रिया चक्रवर्ती की जांच कर रहा है।

End of content

No more pages to load