Bollywood News


रणवीर-करीना सहित बॉलीवुड ने दी हॉलीवुड अभिनेता चैडविक बोसमैन को श्रद्धांजलि

हॉलीवुड अभिनेता चैडविक बोसमैन जिनको अपनी फिल्म 'ब्लैक पैंथर' के लिए काफी लोकप्रियता हांसिल हुई थी, का शुक्रवार को कैंसर से निधन हो गया। अभिनेता का लॉस एंजेलिस के अपने घर में उनकी पत्नी और परिवार के सामने निधन हो गया। अभिनेता के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी दुखी नज़र आए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उनको श्रधांजली अर्पित की है|

उनके परिवार वालों ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि चैडविक को चार साल पहले पेट के कैंसर का पता चला था। इसी बीच एक सच्चे सेनानी की तरह वह अनगिनत सर्जरी और कीमोथेरेपी के होते हुए लोगों के सामने बहुत सारी फिल्में लेकर आए| बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह, करीना कपूर और वरुण धवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के द्वारा हॉलीवुड अभिनेता चैडविक बोसमैन को श्रधांजली अर्पित की है| देखिये -




इन सभी के अलावा दिशा पाटनी, अनुपम खेर, ईशा गुप्ता, नेहा धूपिया, यामी गौतम, और दिलजीत दोसांज जैसे कलाकारों ने भी चैडविक बोसमैन को अश्रुपूर्ण श्रधांजली अर्पित की है| इस खबर के सामने आते ही हॉलीवुड सिनेमा प्रेमी और अभिनेता के फैन्स काफी दुखी नज़र आ रहे हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे|

End of content

No more pages to load