Bollywood News


रणदीप हुड्डा कर रहे हैं पर्यावरण संरक्षण का काम, दे रहे हैं ऐसी सीख

रणदीप हुड्डा कर रहे हैं पर्यावरण संरक्षण का काम, दे रहे हैं ऐसी सीख
हरयाणा के एक छोटे शहर रोहतक से आकर बॉलीवुड में नाम कमाने वाले रणदीप हुड्डा के देशभर में अनगिनत फैन्स हैं| जितना वह अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतते हैं, उतना ही वह अपनी निजी ज़िंदगी द्वारा लोगों को नेक काम करने की प्रेरणा देते रहते हैं| बता दें की कुछ समय से रणदीप का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|

रणदीप हुड्डा ने बीते रविवार अपने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, इस तस्वीर में वह नदी के किनारे सफ़ेद टी-शर्ट और नीली जींस में खड़े नज़र आ रहे हैं| इस पोस्ट के साथ उन्होंने प्रेरणादायक सन्देश देते हुए कैप्शन में लिखा कि, "प्रकृति से प्यार और उसकी देखभाल करना हमारे वेदों में लिखा है।। यही हमारी असली धरोहर है|" देखिये पोस्ट -



बताते चलें कि रणदीप अब प्रभु देवा द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म "राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई" में सलमान खान, दिशा पाटनी, मेघा आकाश और जैकी श्रॉफ़ के साथ मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं| वैसे इस फिल्म को 22 मई 2020 के दिन रिलीज़ किया जाना था, पर कोरोना महामारी के चलते इसके रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है|

End of content

No more pages to load