Bollywood News


विद्युत् जम्वाल ने फैन्स को दिया एक ख़ास मौका! किया ये ऐलान

विद्युत् जम्वाल ने फैन्स को दिया एक ख़ास मौका! किया ये ऐलान
बॉलीवुड में सबसे फिट और स्मार्ट अभिनेताओं में विद्युत् जम्वाल का नाम सबसे पहले आता है, वह एक अभिनेता होने के साथ एक मार्शल आर्टिस्ट और स्टंट पर्फोर्मर भी हैं| उन्होंने "कलारी पयट्टू" नामक युद्ध कला में महारथ हासिल की है, और हाल ही में उनका नाम "विश्व के 10 लोग जिनसे आप कभी नहीं उलझना चाहेंगे" की सूची में दर्ज किया गया है|

विद्युत् जम्वाल अपनी कला को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं, इसी के चलते वह अक्सर सोशल मीडिया के ज़रिये अपनी वर्कआउट वीडियोज़ साझा करते रहते हैं| हाल ही में उन्होंने अपने चाहने वालों को अपने और करीब आने का मौका देते हुए, इन्स्टाग्राम पर "कलारी चालनम" की एक वीडियो साझा की है|

इस पोस्ट के साथ वह कैप्शन में लिखते हैं, "Kids (For Age 3 to 90) it's time to make your version of Kalari-Chalanam. Pick your favorite animal, just like I have picked Dali, and create your own animal movement. Send in your versions tagging me and use the hashtag #ITrainLikeVidyutJammwal." डालिए पोस्ट पर नज़र -



विद्युत् को हाल ही में रिलीज़ हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म "खुदा हाफिज़" में देखा गया था, जिसमे उनके अभिनय को अब तक का सबसे बेहतरीन अभिनय माना गया है| फ़ारूक़ कबीर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शिवालिका ओबराय विद्युत् की पत्नी के किरदार में नज़र आई थीं| इस फिल्म को अब भी डिज़नी+हॉटस्टार पर देखा जा सकता है|

End of content

No more pages to load