Bollywood News


खतरों के खिलाड़ी 'मेड इन इंडिया':निया शर्मा ने इस तरह की ट्रॉफी अपने नाम

खतरों के खिलाड़ी 'मेड इन इंडिया':निया शर्मा ने इस तरह की ट्रॉफी अपने नाम
मीडिया खबरों की माने तो निया के बिग बॉस 14 में आने की खबरें सामने आ रही हैं| लेकिन इस बारे में अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई घोषणा नही की गई है| निया के फैन्स उनको सलमान खान के शो में देखने के लिए बेताब नज़र आ रहे हैं| टीवी शो 'नागिन 4' की एक्ट्रेस निया शर्मा ने बॉलीवुड के मशहूर निर्देशत रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किये जाने वाले खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया की ट्रॉफी सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए अपने नाम कर ली है |

अगर आपको याद हो कुछ समय पहले कलर्स के टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीज़न 11' का ख़िताब करिश्मा तन्ना ने अपने नाम किया था| एक बार फिर स्टंट पर आधारित शो खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया में गर्ल पावर देखने को मिली है| निया ने ट्रॉफी के साथ फोटोज शेयर करते हुए इंस्टा पर कैप्शन में लिखा कि, "खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया जीत गई, थैंक्यू कलर्स टीवी इस खूबसूरत अवसर का हिस्सा बनाने के लिए"| देखिये -



निया को सोशल मीडिया पर फैंस के अलावा टीवी सितारों भी जीत की बधाई दे रहे हैं | रविवार को हुए फिनाले टास्क में निया शर्मा और करण वाही के बीच आखिरी मुकाबला हुआ जिसमें कुछ समय से ही निया ने ये टास्क जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली निया ने खतरों के खिलाड़ी 8 में भी पार्टिसिपेट किया था |

End of content

No more pages to load