Bollywood News


सलमान खान ने महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित गांव की ऐसे की मदद

सलमान खान ने महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित गांव की ऐसे की मदद
बॉलिवुड के सुल्तान यानि सलमान खान अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अभिनेता के चाहने वाले उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए हमेशा बेताब नज़र आते हैं। इन सभी बातों के अलावा सल्लू भाई जरुरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे आए हैं। हाल ही में यह दबंग खान काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं जिसकी वजह महाराष्ट्र के खिद्रापुर गांव में आई भयंकर बाढ़ है|

महाराष्ट्र के मंत्री राजेंद्र पाटिल ने ट्वीट कर सलमान खान द्वारा किए गए सराहनीय काम को लोगों के साथ साझा किया है| सलमान ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के खिद्रापुर गांव में आई भयंकर बाढ़ की वजह से नष्ट होने वाले करीब 70 घरों को फिर से बनवाया है। घरों की नींव रखते हुए की कुछ तस्वीरें राजेंद्र पाटिल ने शेयर की हैं, सल्लू के इस बेहतरीन काम की लोगों द्वारा काफी तारीफ़ की जा रही है| देखिये -



वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आने वाले समय में डायरेक्टर प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएगें। इसके अलावा वह 'कभी ईद कभी दिवाली' और 'किक 2' जैसी फिल्मों में भी लोगों का मनोरंजन करते दिखाई देगें। उनके फैन्स इनके रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load