Bollywood News


सारा अली खान की यह खूबसूरत तस्वीर आपके ‘डे’ को ‘गुड’ बना देगी

सारा अली खान की यह खूबसूरत तस्वीर आपके ‘डे’ को ‘गुड’ बना देगी
सारा अली खान इस समय लॉकडाउन के कारण माँ अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ घर पर क्वारंटाइन समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैंस के साथ जुडी रहती हैं और उनको एंटरटेन करती नजर आती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने फ़िल्मी प्रोजेक्ट का काम भी शुरू कर दिया है, हाल ही में सारा ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है जिसमें उनकी खूबसूरती के लोग कायल हो गए हैं|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सारा को व्हाइट क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में समुद्र तट पर घूमते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मंडे मॉर्निंग मूड"| सारा के फैन्स इन तस्वीरों को देखकर उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं | देखिये -

View this post on Instagram

Monday Morning Mood 👀🐚🌊

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो सारा अली खान आने वाले समय में वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नज़र आने वाली हैं। यह फिल्म मई 2020 में रिलीज़ होने के लिए तैयार थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण, निर्माताओं ने रिलीज़ डेट को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। इसके अलावा वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में भी नज़र आने वाली हैं। उनके फैन्स इन फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load