वर्जिन भास्कर 2 रिव्यू: कॉमेडी और हॉटनेस से भरपूर है 'कलम के बालम' का सफ़र

Monday, August 31, 2020 17:53 IST
By Santa Banta News Network
कास्ट: अनंत जोशी, रुतपन्ना ऐश्वर्या, धीरेंद्र कुमार तिवारी, हिमांशु अरोड़ा, ओमकार नौटियाल, प्रदीप यादव, और दुर्गेश कुमार।

निर्देशक:शशांक दलवी और संगीता राव

रेटिंग: ***

एपिसोड: 12

प्लेटफार्म: एम एक्स प्लेयर

एम एक्स प्लेयर की हालिया पेशकश 'वर्जिन भास्कर 2' की कहानी वाराणसी में जन्मे एक शर्मीले युवा लड़के, भास्कर (अनंत जोशी) के इर्द-गिर्द घुमती है| भास्कर 27 साल हो चुका है मगर इस उम्र में भी वह लडकियों से बात करने में घबराता है और इसी वजह से अभी तक वर्जिन है |वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है और दिन के समय अन्य छात्रों और दोस्तों के साथ पढाई करता है तथा शाम को भास्कर एक बैड बॉय में बदल जाता है, जो एक कामुक उपन्यास लेखक है, जिसे युवा वर्ग बेहद पसंद करता है |

भास्कर को अपनी बचपन की दोस्त विधी (रुतपना ऐश्वर्या) से प्यार है और अपने प्यार के प्रति इतना इमानदार है कि कई मौके मिलने के बावजूद भी अपनी वर्जिनिटी को नही खो पाता है।

कहानी में मज़ेदार मोड़ तब आता है जब भास्कर का काम रुक जाता है क्योंकि छात्रों को उसकी किताबें पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाती है| इसका फायदा पाखी नाम की एक लड़की उठाती है और भास्कर के बैड बॉय की जगह ले लेती है | कुछ समय बाद पाखी की मुलाकात भास्कर से होती है और वह उसे लुभाने की कोशिश करने लगती है | अब भास्कर के जीवन में दो लड़कियां हैं और आखिर वह इन दोनों में से किसे चुनेगा या है वर्जिन भास्कर की बाकी की कहानी |

शशांक दलवी और संगीता राव द्वारा निर्देशित इस सीरीज़ की कहानी एक वयस्क उपन्यास लेखक के जीवन को प्रस्तुत करती है जो की मनोरंजक है | सीरीज़ लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है और कुछ मज़ेदार व बोल्ड सीन आप की उत्सुकता बनाए रखते हैं। अनंत भास्कर की भूमिका निभा रहे अनंत जोशी ने अपने शानदार अभिनय से अपने किरदार के साथ न्याय किया है और उनकी डायलॉग डिलवरी एकदम सटीक और सहज नज़र आई है। इनके अलावा इसके हर कलाकार ने अपने अभिनय को लोगों के सामने बड़ी ही सहजता से पेश किया है|

वर्जिन भास्कर में कुल 12 एपिसोड हैं मगर इसकी मज़ेदार कहानी को देखकर आपको कहानी बिलकुल भी लम्बी नहीं लगती है | इसकी कहानी मनीष आकांक्षा शुक्ला और अजयदीप सिंह ने लिखी है, जो आपको खूब हंसाती है और आखिरी एपिसोड तक आपकी आँखों को स्क्रीन पर टिका कर रखती है |

हर्षवर्धन दीक्षित ने इस सीरिज़ को संगीत देकर बहुत अच्छा काम किया है जो कहानी को और असरदार बनाने का काम करता है |

कुल मिलकर कहा जाए तो यह वेब सीरिज़ कॉमेडी और हॉटनेस से भरपूर है, लेकिन आप इसे अपने परिवार के साथ नहीं देख सकते क्योंकि इसमें भी सीजन 1 के समान कई बोल्ड सीन हैं। अगर आप इससे फनी और बोल्ड कंटेंट की उम्मीद रखते हैं तो यह आपको बिल्कुल भी निराश नही करेगी|
'आप जैसा कोई' रिव्यू: घर में पिता के शासन को तोड़ने का एक अधूरा प्रयास!

सिनेमा, अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में, बदलाव की चिंगारी जलाता है। यह मानदंडों को चुनौती देता है, पुरानी मान्यताओं पर सवाल उठाता

Saturday, July 12, 2025
'आँखों की गुस्ताखियाँ' रिव्यू: रोमांटिक कहानी, परन्तु गहराई की कमी!

संतोष सिंह द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज़, मिनी फ़िल्म्स और ओपन विंडो फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, आँखों की

Saturday, July 12, 2025
'मालिक' रिव्यू: राजकुमार राव-मानुषी छिल्लर स्टारर कहानी खतरनाक एक्शन और सस्पेंस का मिश्रण!

टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर 'मालिक' को आज यानि 11 जुलाई के दिन बड़े पर्दे पर लोगों के

Friday, July 11, 2025
'माँ' रिव्यू: एक पौराणिक हॉरर कहानी, जो सच में डर पैदा करने में विफल रही!

विशाल फुरिया, जो डरावनी छोरी के लिए जाने जाते हैं, माँ के साथ लौटते हैं, एक हॉरर-पौराणिक फिल्म जो एक माँ के प्यार

Friday, June 27, 2025
'पंचायत सीजन 4' रिव्यू: एक राजनीतिक कॉमेडी जो हंसी, नुकसान और स्थानीय ड्रामा का मिश्रण पेश करती है!

पंचायत हमेशा से एक हल्के-फुल्के ग्रामीण सिटकॉम से कहीं बढ़कर रही है - यह एक चतुराई से लिखा गया सामाजिक व्यंग्य है

Tuesday, June 24, 2025