Bollywood News


कंगना रनौत के ट्विटर पर 1 मिलियन फैन्स हुए पूरे! विडियो साझा कर कही ये बात

कंगना रनौत के ट्विटर पर 1 मिलियन फैन्स हुए पूरे! विडियो साझा कर कही ये बात
कंगना रानौत बॉलीवुड की उनभिनेत्रियों में से हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ - साथ अपने निडर व बेबाक अंदाज़ के लिए भी जानी जाती हैं | कंगना के चाहनेवाले उन्हें सपोर्ट करने में कोई कसार नहीं छोड़ते और हाल ही में इसका उदाहरण ट्विटर पर देखने को मिला | कल ही कंगना ने ट्वीट कर ये सवाल उठाया था की ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स रोज़ बढ़ने के साथ - साथ 40-50 हज़ार कम भी हो रहे हैं और वे 1 मिलियन के आंकड़े को छूने के बाद फिर उससे नीचे आ गयी |

कंगना के ये बात उनके सभी फैन्स तक पहुंची और उनके चाहनेवालों ने उनके लिए ज़बरदस्त सपोर्ट दिखाते हुए फॉलोअर्स के आंकड़े को 1 मिलियन तक पहुंचा दिया है | कंगना ने इस बात की ख़ुशी जाती हुए एक विडियो शेयर किया और लिखा "big cheers to my family of 1 million" | देखिये विडियो -



फ़िल्मी परदे पर कंगना हमें ए एल विजय की बायोपिक ड्रामा फिल्म "थलाइवी' में तमिल नाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नज़र आएंगी | फिल्म में उनके साथ अरविन्द स्वामी, प्रकाश राज, जीशु सेनगुप्ता, पूर्णा, मधु, समुथिराकानी, और भाग्यश्री भी नज़र आएँगे |

End of content

No more pages to load