Bollywood News


सुपर 30 निर्देशक विकास बहल की एक्शन में काम कर सकते हैं टाइगर श्रॉफ!

सुपर 30 निर्देशक विकास बहल की एक्शन में काम कर सकते हैं टाइगर श्रॉफ!
'वॉर' और 'बागी' जैसी दमदार एक्शन फ़िल्में देने के बाद टाइगर श्रॉफ फिर एक बार ताबड़तोड़ एक्शन करने के लिए तैयार हैं 'सुपर 30' विकास बहल की आगामी फिल्म में | हालिया ख़बरों की मानी जाए तो विकास ने टाइगर को फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ एप्रोच किया है जो टाइगर को पसंद आई है और उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी भी भर दी है |

खबर के मुताबिक़ ये फिल्म मार्शल आर्ट्स के बैकड्रॉप पर आधारित होगी जिसमे टाइगर 'बागी' के बाद फिर एक बार कुंग फु कराटे करते दिखेंगे | फिल्म का निर्माण बड़े बजट पर किया जाएगा जिसे वाशु प्रोड्यूस करेंगे बौर इसकी शूटिंग इंग्लैंड में की जाएगी |

बता दें की 2018 में मीटू मूवमेंट में यौन शोषण के आरोप लगने के बाद से विकास ने कोई फिल्म डायरेक्ट नही की है क्यूंकि कोई उनके साथ काम करने को राज़ी नही था | मगर अब धीरे - धीरे उनका करियर वापस पटरी पर आता दिख रहा है | इसके साथ विकास एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म पर भी काम कर रहे हैं जिसमे अभिषेक बच्चन और कृति सेनन नज़र आ सकते हैं |

End of content

No more pages to load