Bollywood News


आज तो बड़े खुश हैं अर्जुन कपूर! देखिये क्या है राज़

आज तो बड़े खुश हैं अर्जुन कपूर! देखिये क्या है राज़
फिल्म निर्माता बोनी और मोना कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने 2012 में फिल्म "इशकज़ादे" से बॉलीवुड में कदम रख कर "2 स्टेट्स", "गुंडे" एवं "की एंड का" जैसे अन्य फिल्मों में अपने कमाल के अभिनय से सभी दर्शकों का दिल जीता| इसके अलावा वह सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैन्स के संपर्क में रहना पसंद करते हैं|

जहाँ भारत में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई, वहीँ बॉलीवुड के सितारे अपने-अपने काम पर वापस जाने लगे हैं| इसके चलते बीते मंगलवार अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे और वहाँ पर ली गई एक तस्वीर को अपने फैन्स के साथ साझा किया, इस पोस्ट के कैप्शन में वह बड़ी ख़ुशी से लिखते हैं, "Happy to just be back on set." डालिए पोस्ट पर नज़र -



बता दे कि अर्जुन की अगली फिल्म की घोषणा हो चुकी है, वह जल्दी ही दिबाकर बैनर्जी द्वारा निर्देशित ब्लैक कॉमेडी फिल्म "संदीप और पिंकी फ़रार" में परिनिती चोपड़ा के साथ मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं| यूँ तो फिल्म को 2020 के शुरुआत में रिलीज़ किया जाना था, पर कोरोना महामारी के चलते इसके रिलीज़ को आगे बढ़ा दिया गया|

End of content

No more pages to load