Bollywood News


सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया के माता-पिता से किये गए ये सवाल, जल्द खुलेंगे राज़?

सुशांत सिंह राजपूत के हत्या मामले में सीबीआई जांच बड़े जोरों-शोरों से चल रही है। बता दें कि बीते तीन दिनों में करीब 37 घंटो तक रिया से पूछताछ की गई, और बीते मंगलवार सीबीआई ने रिया के माता पिता से बात की। इसके अलावा सीबीआई ने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पीठानी, कुक नीरज, और नौकर केशव से भी कई सवाल किए गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सीबीआई अधिकारियों ने पहली बार रिया के माता पिता को पूछताछ के लिए बुलाया था और उनसे कुछ ऐसे सवाल किये गए निम्न सवाल पूछे -

1. क्या आप लोग सुशांत और रिया के रिश्ते से वाक़िफ थे?

2. यदि आप इन दोनों के रिश्ते के बारे में जानते थे तो क्या आपको यह पता था कि सुशांत की मौत से पहले रिया और सुशांत का झगड़ा हुए था?

3. क्या आपको पता था कि रिया सुशांत के साथ लिव-इन रिलेशनशीप में रहती थीं?

3. आप लोग सुशांत से कितनी बार और कहां मिल चुके हैं?

4. क्या आपको सुशांत के व्यवहार में कोई बदलाव दिखा? या कभी ऐसा लगा की उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी?

5. क्या सुशांत के और आपके परिवार के बीच पैसों का कोई लेन देन था?

6. आपने रिया से उनके खर्चे और सुशांत के पैसों को लेकर कोई सवाल क्यों नहीं किया?

7. सुशांत ही शौविक के पढ़ाई का खर्चा उठाते थे, क्या आपको इस बात की जानकारी थी? यदि हां, तो आपने कभी अपने बच्चों से इस बारे में सवाल क्यों नहीं किया?

8. क्या रिया और शोविक नशा करते थे?

9. क्या आपको पता था कि रिया ड्रग डीलर के संपर्क में थी?

कहते चलते हैं कि स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में 6 अगस्त से जांच चल रही है और अब इस केस की गुत्थी के जल्द ही सुलझने के आसार नज़र आ रहे हैं क्योंकि आए दिन कोई ना कोई सनसनीखेज़ खुलासा हो रहा है।

End of content

No more pages to load