Bollywood News


अमित साध क्यों हो रहे हैं सोशल मीडिया से दूर?

अमित साध क्यों हो रहे हैं सोशल मीडिया से दूर?
हम सबने बॉलीवुड अभिनेता अमित साध को "काई पो चे" तथा "गुड्डू रंगीला" जैसी फिल्मों सह कलाकार का भूमिका निभाते हुए देखा है| हालाँकि सह-कलाकारों को इतनी अहमियत नहीं मिलती है, लेकिन अमित को अपने अभिनय के लिए इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माना जाता है|

हाल ही में अमित साध ने इन्स्टाग्राम के ज़रिये अपने चाहने वालों को अपना सन्देश दिया है, इस सन्देश में वह लिखते है, "चूंकि मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूँ और मुझे लगता है की आपको यह बात बतानी ज़रूरी है कि मैं अगले कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहूँगा क्योंकि मैं आपनी अगली वेब सिरीज़ 'जिद्द' की तयारी में लगा हुआ हूँ| आपकी जानकारी के लिए कह दूँ कि मै पटियाला आ चूका हूँ और जल्दी ही शूटिंग में व्यस्त हो जाऊंगा|" देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

🙏🙏

A post shared by AMIT SADH (@theamitsadh) on



बताते चलते हैं कि "ज़िद्द" ज़ी5 की आगामी वेब-सीरीज़ है जिसके निर्देशक विशाल मंगोलकर हैं| इस सीरीज़ में अमित साध के साथ अमृता पूरी और सुशांत सिंह मुख्य किरदार में नज़र आएंगे| इसकी कहानी एक युगल जोड़े की जिंदगी पर आधारित है जो अपने धैर्य और जिद्द से जीवन के सभी उतार-चढ़ाव को पार करते जाते हैं|

End of content

No more pages to load