Bollywood News


कंगना रनौत क्यों करवाना चाहती हैं इन कलाकारों की खून की जाँच?

कंगना रनौत क्यों करवाना चाहती हैं इन कलाकारों की खून की जाँच?
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के हर अंदाज़ से हम वाक़िफ़ हैं! चाहे वह अपने बोल्ड बयान से किसी पर शिकंजा कस रही हो या फिर अपने सादगी भरे अंदाज़ से लोगों का दिल जीत रहीं हो, उन्हें जनता का पूरा साथ मिलता है। हाल ही में कंगना द्वारा दिए गए एक बयान का एक तरफ उनके फैन्स समर्थन कर रहे हैं, और दूसरी तरफ कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं|

दरअसल कंगना रनौत ने आज ही अपने एक ट्वीट में लिखा, "मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशिक से ड्रग टेस्ट के लिए अपने रक्त की जाँच करवाने का अनुरोध करता हूं, ऐसी अफवाहें हैं कि वे कोकीन के नशे में रहते हैं, मैं चाहती हूं कि वे इन अफवाहों का भंडा फोड़ सकें क्योंकि ये युवा देश के लाखों लोगों को प्रेरित कर सकते हैं|" डालिए ट्वीट पर नज़र -



बता दें की कंगना अक्सर ऐसे मुद्दों पर खुल कर आवाज़ उठाने का हिम्मत रखतीं हैं| चाहे बात बड़े से बड़े कलाकार का क्यों ना हो, वह सच बताने से कभी पीछे नहीं हटती हैं| फैन्स कंगना के इस बेबाक अंदाज़ को खूब सराहते है और उनके ऐसे बड़े बयानों पर भरोसा भी करते हैं|

अब कंगना रनौत निर्देशक एएल विजय की आगामी फिल्म "थ्लैवी" में मुख्य अभिनय करती नज़र आने वाली हैं, यह फिल्म तमिल नाडू की पुर्व मुख्य मंत्री स्वर्गीय जयललिता के जीवन पर आधारित होगी| इस फिल्म की शूटिंग को 23 नवम्बर 2019 के दिन हिंदी, तमिल और तेलगु में एक ही नाम से एक साथ शुरू की गयी थी|

End of content

No more pages to load