Bollywood News


अब विद्या बालन और शिबानी दांडेकर भी उतरे रिया के समर्थन में

अब विद्या बालन और शिबानी दांडेकर भी उतरे रिया के समर्थन में
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रबोर्ती के मीडिया ट्रायल को लेकर इन्टरनेट और सोशल मीडिया पर आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारे तक अपनी असहमति दर्ज करवा रहे हैं | रिया के समर्थन में बीते दिनों तापसी पन्नू ने ट्वीट करते हुए कहा था की जब तक अदालत ने किसी को दोषी न ठहराया हो तब तक शख्स बेक़सूर रहता है | अब तापसी का बाद विद्या बालन भी रिया के समर्थन में उतर आई हैं |

विद्या ने साउथ की स्टार लक्ष्मी मांचू के रिया के समर्थन में किये गए ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा "हमारे प्यार सितारे सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मृत्यु को मीडिया न सर्कस बना के रख दिया है | सात ही जिस तरह रिया को बदनाम किया जा रहा है वो देख कर भी दिल टूट जाता है"| देखिये पूरा ट्वीट -



इसके अलावा अभिनेत्री शिबानी दांडेकर ने भी इन्स्टाग्राम पर रिया के समर्थन में लिखा "में हमेशा तुम्हारे साथ कड़ी हूँ रिया"| देखिये पोस्ट -



बता दें की सुशांत सिंह राजपूत के मामले में बीते कुछ दिनों से मीडिया द्वारा चलाये जा रहे ट्रायल ने केस का फैसला आने से पहले ही लोगों की नज़रों में रिया को विलन बना दिया है जिसका कई लोग विरोध कर रहे हैं | गौरतलब है की सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून उनके मुंबई स्थित घर पर पंखे से लटका हुआ पाया गया था |

End of content

No more pages to load