Bollywood News


सोनू सूद करने वाले हैं जल्द ऐसी घोषणा, क्या आपको भी...

सोनू सूद करने वाले हैं जल्द ऐसी घोषणा, क्या आपको भी...
प्रवासी मज़दूरों के मसीहा, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपनी दरियादिली के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं| उन्होंने लॉकडाउन के समय लाखों लोगों को उनके घर पहुँचाने का ज़िम्मा उठाया, और अब जब देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है तब भी वह लोगों की मदद करते नज़र आ रहे हैं|

बीते बुधवार सोनू सूद ने इन्स्टाग्राम पर अपने फैन्स के लिए एक पोस्ट शेयर किया जिसमे लिखा है की वह जल्दी ही शिक्षा के क्षेत्र में एक घोषणा करने वाले हैं| बता दें कि कुछ दिन पहले उन्होंने जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों को वादा किया था कि वह सभी के यात्रा का प्रबंध करेंगे और हर हाल में सभी को परीक्षा भी दिलवाएँगे| देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

Coming soon 📚

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on



सोनू सूद को बड़े पर्दे पर देखने के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा क्योकिं वह जल्दी ही बॉलीवुड निर्देशक चन्द्रप्रकाश द्विवेदी की आगामी ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म "पृथ्वीराज" में नज़र आने वाले हैं| फिल्म की कहानी पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है जिसमे अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएँगे| सूत्रों की माने तो फिल्म को इस साल दीवाली तक रिलीज़ कर दिया जाएगा |

End of content

No more pages to load