Bollywood News


इस तस्वीर को देख सान्या मल्होत्रा की उम्र का अंदाज़ा लगाना है मुश्किल!

इस तस्वीर को देख सान्या मल्होत्रा की उम्र का अंदाज़ा लगाना है मुश्किल!
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म "दंगल" में मशहूर महिला पहलवान बबिता फोगाट के किरदार निभा कर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली| इसके बाद वह अपने बेहतरीन डांस के लिए भी सोशल मीडिया पर खूब छाने लगी| लोग उन्हें केवल उनके अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि उनके सादगी भरे अंदाज़ के लिए भी पसंद करते हैं |

हाल ही में सान्या ने इन्स्टाग्राम पर अपने चाहने वालों के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा कीं, यह दोनों तस्वीरें एक ही समय पर ली गई हैं जिसमे सान्या को काले रंग के लिबाज़ के साथ लाल लिपस्टिक में देखा जा सकता है| इस पोस्ट को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| डालिए पोस्ट पर नज़र -



सान्या मल्होत्रा जल्द ही अनुराग बासु द्वारा निर्देशित एक डार्क-कॉमेडी फिल्म "लूडो" में नज़र आने वाली हैं| फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, फ़ातिमा सना शेख़, पंकज त्रिपाठी, रोहित सुरेश, पर्ल माने, और आशा नेगी भी विभिन्न किरदारों में नज़र आएँगे|

End of content

No more pages to load