Bollywood News


अमिताभ आज भी करते हैं ये काम! बॉलीवुड के शीर्ष पर पहुँच कर भी नहीं छोड़ा

अमिताभ आज भी करते हैं ये काम! बॉलीवुड के शीर्ष पर पहुँच कर भी नहीं छोड़ा
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन जी अपने 5 दशक से लम्बे फ़िल्मी सफ़र में 200 से ज्यादा फिल्मे कर चुके हैं, और उनके अभिनय को दुनिया के कोने-कोने से प्यार मिलता है| बिग बी एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ फिल्म निर्माता, टीवी होस्ट और एक महान गायक भी हैं| इसके अलावा बच्चन जी को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना भी खूब पसंद आता है, और वह अक्सर अपनी कुछ खट्टी-मीठी बातें अपने फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं|

हाल ही में अमिताभ बच्चन जी ने इन्स्टाग्राम पर एक चॉकलेट रैप की तस्वीर शेयर की, जिसे देख आप समझ जाएँगे कि बॉलीवुड के इतने बड़े सितारे होने के बावजूद वह आम लोगों की तरह ही एक सादा जीवन जीते हैं| इस पोस्ट के साथ वह कैप्शन में लिखते हैं, "रात के 12 बजे जो इसे खाने का मज़ा है , वो कहीं और नहीं"| देखिये पोस्ट -



बता दें कि बच्चन साहब के इस पोस्ट को एक तरफ उनके फैन्स का प्यार मिल रहा है तो दूसरी तरफ लोग उनके स्वास्थ्य के लिए चिंता भी जाता रहे हैं|

अब यदि फ़िल्मी सफ़र की बात करे तो अमिताभ बच्चन जी को जल्दी ही नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित फिल्म "झुण्ड" में देखा जाएगा| फिल्म की कहानी एक समाज सेवक 'विजय बरसे' की ज़िन्दगी पर आधारित एक स्प्पोर्ट्स फिल्म है| बता दें के इस फिल्म को 8 मई 2020 के दिन रिलीज़ किया जाना था पर कोरोनाकाल के चलते फ़िलहाल रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है|

End of content

No more pages to load