Bollywood News


इस शख्स के साथ सुबह का समय बिताते नज़र आए सिद्धार्थ मल्होत्रा

इस शख्स के साथ सुबह का समय बिताते नज़र आए सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म "स्टूडेंट ऑफ़ द इयर" से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा, और इस के बाद से लोग उन्हें 'कूल मुंडा' के नाम से भी जानते हैं| अभिनय के साथ सिद्धार्थ को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना काफी पसंद है और वह फैन्स के साथ अक्सर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं|

हाल ही में सिद्धार्थ ने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमे वह अपने पेट् के साथ सुबह का समय बिताते नज़र आ रहे हैं| इस पोस्ट को उनके फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है और हर कोई सिद्धार्थ को "गुड मोर्निंग" बोल रहा है| देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

#GoodMorning ☀️

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra) on



बताते चलें कि सिद्धार्थ अब विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित फिल्म "शेरशाह" में कियारा आडवाणी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। यह परमवीर चक्र से सम्मानित कप्तान विक्रम बत्रा की जीवन पर आधारित एक वॉर एक्शन फिल्म है। हालांकि फिल्म को 3 जुलाई 2020 के दिन रिलीज़ किया जाना था पर कोंरोनाकाल के चलते रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

End of content

No more pages to load