Bollywood News


तापसी पन्नु और विद्या बालन के बाद अब यह अभिनेत्री भी आई रिया चक्रबोर्ती के समर्थन में

एक तरफ जहाँ सुशांत मौत मामले में रिया चक्रबोर्ती को मुख्य आरोपी माना जा रहा है तथा सीबीआई, एनसीबी और ईडी इस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है| वहीँ दूसरी तरफ फिल्म इंडस्ट्री से तापसी पन्नु, लक्ष्मी मंचू और विद्या बालन के बाद मशहूर गायिका और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर रिया चक्रबोर्ती के समर्थन में सामने आ रहे हैं|

शिबानी दांडेकर ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर अपनी सहेली रिया चक्रबोर्ती को दुनिया के नफरत से बचाने के लिए सन्देश लिखा, जिसमे वह लिखती हैं, "मैं रिया को तबसे जानती हूँ जब वह केवल 16 साल की थी, वह जितनी मासूम थी उसे उतना ही आज की तारिख में मीडिया और देश की जनता द्वारा सताया जा रहा है| मैं लोगों के तरफ से माफ़ी मांगती हूँ की हमें माफ़ कर दो रिया! हम इतने बुरे हैं की हम आपको गलत समझ रहे हैं|" देखिये पोस्ट -



यदि शिबानी दांडेकर की फ़िल्मी सफर की बात करें तो वह जल्दी ही मनु कुमारन की आगामी तेलगु भाषा की कॉमेडी ड्रामा फिल्म "दैट इज़ महालक्ष्मी" देखा जाएगा, इस फिल्म में तम्मना को मुख्य किरदार में देखा जाएगा वहीँ रूपा लक्ष्मी, समर्थ अशोक हेगड़े, गीतांजलि और सीविएल नरसिम्हा राव सह कलाकार की भूमिका में नज़र आएंगे| फ़िलहाल इस फिल्म की रिलीज़ डेट की कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन कयास है कि जल्दी ही फिल्म के मेकर्स इसकी जानकारी दे देंगे|

End of content

No more pages to load