Bollywood News


बेहज़ाद ख़मबाटा की फिल्म 'अ थर्सडे' में दिखेंगी यामी गौतम

बेहज़ाद ख़मबाटा की फिल्म 'अ थर्सडे' में दिखेंगी यामी गौतम
परदे पर आखिरी बार अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाला' में नज़र आने वाली अभिनेत्री यामी गौतम के फैन्स उन्हें पहली बार एक टीचर के किरदार में देखने वाले हैं | जी, कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी की यामी निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की आगामी प्रोडक्शन में काम कर सकती हैं और अb इस खबर की आधिकारिक पुष्टि हो गयी है |

यामी ने थोड़ी देर पहले ही अपने इन्स्टाग्राम हैंडल के ज़रिये फैन्स को ये खबर डी की वे जल्द रॉनी स्क्रूवाला की अगली फिल्म में काम करने वाली हैं | इसका टाइटल होगा 'अ थर्सडे' जिसका निर्देशन करेंगे सनी देओल स्टारर थ्रिलर फिल्म बनाने वाले बेहज़ाद ख़मबाटा | इस फिल्म में यामी हमें पहली बार एक स्कूल टीचर के किरदार में दिखेंगी |



फिलहाल यामी पुनीत खन्ना की डेब्यू डायरेक्टोरियल फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' में विक्रांत मासी व मानसी शर्मा के साथ नज़र आएंगी जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है | ये एक रोमांटिक - कॉमेडी होगी जिसके निर्माता हैं विनोद बच्चन और हालात सामान्य होने पर ये हमें इस साल सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है |

End of content

No more pages to load