Bollywood News


ऐसी जगह जा कर ध्यान लगाना पसंद करते हैं विद्युत् जम्वाल

ऐसी जगह जा कर ध्यान लगाना पसंद करते हैं विद्युत् जम्वाल
"विश्व के 10 लोग जिनसे आप कभी नहीं उलझना चाहेंगे" की सूची में अपना नाम दर्ज करवा कर देश का नाम ऊँचा करवाने वाले बॉलीवुड अभिनेता विद्युत् जम्वाल को दुनिया भर से प्यार मिलता है| वह एक अभिनेता होने के साथ एक मार्शल आर्टिस्ट और स्टंट पर्फोर्मर भी हैं, उन्होंने "कलारी पयट्टू" नामक युद्ध कला में महारथ हासिल की है|

हाल ही में विद्युत् ने अपने चाहने वालों के साथ अपनी ज़िन्दगी की कुछ पहलुओं को शेयर करते हुए इन्स्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं| इन फोटो में वह नीले जैकेट के साथ सफ़ेद टी-शर्ट पहने स्विमिंग पूल के किनारे बैठे हुए नज़र आ रहे हैं, इसके साथ ही वह कैप्शन में लिखते हैं, "Same place and two different states of mind." देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

Same place and two different states of mind.

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal) on



विद्युत् को हाल ही में रिलीज़ हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म "खुदा हाफिज़" में देखा गया था, जिसमे उनके अभिनय को अब तक का सबसे बेहतरीन अभिनय माना गया है| फ़ारूक़ कबीर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शिवालिका ओबराय विद्युत् की पत्नी के किरदार में नज़र आई थीं| इस फिल्म को अब भी डिज़नी+हॉटस्टार पर देखा जा सकता है|

End of content

No more pages to load