Bollywood News


जानिए क्या है ज़रीन खान की ज़िन्दगी का एकमात्र फंडा!

जानिए क्या है ज़रीन खान की ज़िन्दगी का एकमात्र फंडा!
बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान के अदाकारी के चर्चे सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी है| वैसे तो उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद नहीं है पर जब भी वह कुछ पोस्ट करती हैं, सोशल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा देती हैं|

हाल ही में ज़रीन खान ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमे वह नीले रंग के चमकीले लिबाज़ में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं| इस पोस्ट के साथ वह कैप्शन में लिखती हैं, "Less Bitter , More Glitter ✨✨" देखिये पोस्ट -



ज़रीन अब बॉलीवुड निर्देशक हरीश व्यास की अगली फिल्म "हम भी अकेले तुम भी अकेले" में अंशुमन झा के साथ मुख्य किरदार में नज़र आएँगी| अगर आपको घूमने और दोस्ती वाली फिल्मे पसंद हैं, तो यह फिल्म आपको खूब पसंद आने वाली है| फ़िलहाल इस फिल्म के रिलीज़ की कोई जानकारी नहीं दी गई है पर कयास है की इसके मेकर्स जल्दी ही सभी जानकारियों की घोषणा कर देंगे|

End of content

No more pages to load