अक्षय कुमार और किआरा अडवाणी स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी बम' कुछ इदं पहले तक डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होने के लिए तैयार थी मगर अब ऐसा होना मुश्किल नज़र आ रहा है | दरअसल हालिया अफवाहों की के मुताबिक़ लक्ष्मी बम के निर्माताओं ने फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ ना करने का फैलस किया है जिससे अक्षय के फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं |
खबर के मुताबिक़ दिवाली तक भारत में सिनेमाघर खुल सकते हैं और हाल ही में हॉटस्टार रिलीज़ हुई महेश भट्ट की 'सड़क 2' का जो हाल हुआ है उसे देखते हुए निर्माताओं ने ये फैसला लिया है | बता दें की लक्ष्मी बम के निर्माताओं और डिज़नी प्लस हॉटस्टार के बीच 125 करोड़ रुपये की डील हुई थी जिसके अंतर्गत फिल्म डिज़नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होनी थी | जल्द इस डील के टूटने का ऐलान आधिकारिक तौर पर किया जा सकता है |
फ़िल्मी फ्रंट पर अक्षय फिलहाल बेहद व्यस्त हैं | अभी वे लन्दन में रंजित तिवारी की थ्रिलर फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके बाद भारत वापस आ कर वे लक्ष्मी बम का कुछ पैचवर्क बाकी है वो पूरा करेंगे | उसके बाद अक्षय चंद्रप्रकाश द्विवेदी की 'पृथ्वीराज' में, और आनंद राय की 'अतरंगी रे' में व्यस्त हो जाएंगे | जल्द हमें वे कैटरिना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में भी नज़र आएँगे जिसकी नयी रिलीज़ डेट का फ़िलहाल ऐलान नहीं हुआ है |
लक्ष्मी बम दिवाली पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज़? निर्माताओं ने तोड़ी डिजिटल डील
Monday, September 07, 2020 12:28 IST


