Bollywood News


कार्तिक आर्यन अपने इस दोस्त के साथ कर रहे हैं कोरोना वैक्सीन का इंतजार

कार्तिक आर्यन अपने इस दोस्त के साथ कर रहे हैं कोरोना वैक्सीन का इंतजार
'प्यार का पंचनामा 2' और 'लुका छुपी' फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों लोगों को दीवाना बना चुके बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन को आज हर लड़की अपना क्रश मानती है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आते हैं और उनको अच्छे से पता है कि इन उदास दिनों के दौरान फैंस को कैसे एंटरटेन करना है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी दोस्त बिल्ली के साथ बैठे कोरोना वैक्सीन का इंतजार करते बंजर आ रहे हैं| उनकी यह मजेदार तस्वीर यूज़र्स को काफी पसंद आ रही है|

अपने फैन्स के साथ साझा की गई तस्वीर में कार्तिक आर्यन गुलाबी हुडी और रिप्ड जीन्स डाले एक बिल्ली के साथ बैठे नज़र आ रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "टॉम एंड जेरी वैक्सीन के लिए इंतजार कर रहे हैं # सोशलडिस्टेंसिंग"। हालांकि कार्तिक जैरी से बड़ा है, लेकिन उनके हाव-भाव छोटे माउस के समान ही मनमोहक हैं। देखिये -



कार्तिक आर्यन आखिरी बार बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार की गई फिल्म 'लव आजकल 2' में सारा अली खान के साथ नज़र आए थे| वर्कफ्रंट की बात करें तो वह, अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म' भूल भुलैया 2' और कॉलिन डी कुन्हा निर्देशित फिल्म 'दोस्ताना 2' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं| कार्तिक के फैंस उनकी फिल्मों के रिलीज होने का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load