Bollywood News


शाहिद कपूर ने अपने लेडी लक को इस प्यार भरे अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई

मीरा राजपूत ने सोमवार 7 सितंबर को अपना 26 वा जन्मदिन मनाया है उनका जन्म 1994 को दिल्ली में हुआ था| उनकी शादी बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर से हुई है और इन दोनों के दो बच्चे हैं। यह दोनों अपनी जबरदस्त बॉन्डिंग को लेकर फैंस के बीच काफी सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। शाहिद कपूर ने हाल ही में पत्नी के जन्मदिन पर खास अंदाज में अपना प्यार जताया है।

शहीद ने इंस्टाग्राम पर पत्नी मीरा की एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं| यह दोनों जुलाई 2015 में शादी के बंधन में बंधे और इस साल पांच साल पूरे किए। इस जोड़ी ने 2016 में बेटी मिशा और 2018 में बेटे ज़ैन का अपनी जिंदगी में स्वागत किया है। अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार, आप अंदर से और बहार से बहुत सुंदर हैं। और मैं अपने जीवन में आपको पाकर धन्य हूँ"| देखिये -



अगर शाहिद कपूर की बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म 'कबीर सिंह' में किआर अडवाणी के साथ नज़र आए थे, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आने वाले समय में वह, गौतम तन्नूरी निर्देशित फिल्म 'जर्सी' में एक क्रिकेटर का किरदार निभाते नज़र आने वाले हैं। उनके फैंस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load