Bollywood News


नहीं रहे तेलुगु अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी, 74 की उम्र में हुआ निधन

नहीं रहे तेलुगु अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी, 74 की उम्र में हुआ निधन
तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता व कॉमेडियन जयप्रकाश रेड्डी अब हमारे बीच नहीं रहे | आज सुबह दिल का द्रुआ पड़ने के कारण उनका 74 साल की उम्र में निधन हो गया | जयप्रकाश ने अंदर प्रदेश के गंतुर में अपने घर में आखिरी सांस ली | उनके निधन पर दौत फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया उन्हें याद करते हुए शोक व्यक्त किया तथा श्रद्धांजलि दी | तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार सुधीर बाबु ने जयप्रकाश के जाने पर दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया "सुबह उठते ही ये दुखद खबर सुनी, भगवान् आपकी आत्मा को शान्ति दे सर"| अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने ट्वीट कर जयप्रकाश रेद्द्द्य को याद करते हुए लिखा "तेलुगु सिनेमा के लिए बहुत बड़ी क्षति, ओम शान्ति" |

जयप्रकाश रेड्डी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1988 में तेलुगु गिल्म 'ब्रह्मा पुथरुडू' से की थी मगर उन्हें पहचान मिली 1999 में आई फिल्म 'समरसिंह रेड्डी' से | जयप्रकाश को प्यार से जेपी भी बुलाया जाता था और अपने 32 साल के करियर में उन्होंने 100 से ज़्यादा तेलुगु, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम किया | आखिरी बार वे इस साल रिलीज़ हुई महेश बाबु स्टारर 'सरिलेरू नीकेव्वरू' में दिखे थे | उन्हें भारतीय सिनेमा में अपने योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा |

End of content

No more pages to load