Bollywood News


'बाहुबली' प्रभास ने गोद लिया हैदराबाद का यह 1650 एकड़ जंगल

'बाहुबली' प्रभास ने गोद लिया हैदराबाद का यह 1650 एकड़ जंगल
'बाहुबली' ऐक्टर प्रभास अपने अच्छे कामों की वजह से एक बार फिर से सुर्ख़ियों में चल रहे हैं। हाल ही में मिली खबरों के अनुसार प्रभास ने हैदराबाद के पास 1650 एकड़ में फैले जंगल खाजीपल्ली रिजर्व को गोद ले लिया है। उन्होंने वीरान पड़े इस जंगल को पूर्ण रूप से विकसित करने का फैसला लिया है, अभिनेता के द्वारा उठाए गए इस सराहनीय काम की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की जा रही है|

खबरों की मानें तो उन्होंने इस इलाके को अच्छी तरह से विकसित करने के लिए वन्य अधिकारियों को 2 करोड़ रूपए दिए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वन क्षेत्र संगारेड्डी जिला के खाजीपल्ली ग्राम में स्थित है, जो कि दुंदिगल के काफी करीब है। अभिनेता का यह सराहनीय प्रयास जंगलों के विकास में सहायक साबित हो सकता है| देखिये खबर -



वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास अपनी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, जब उन्होंने इस फिल्म में भगवान राम के किरदार के बारे में सोचा तो उनके दिमाग में सिर्फ प्रभास का ही चेहरा सामने आया था। कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में उनके अपोजिट रावण के किरदार में सैफ अली खान नज़र आएगें, दोनों के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load