Bollywood News


कंगना रनौत हिमाचल से मुंबई रवाना होते हुए बोली, 'ना डरूंगी, ना झुकूंगी'

कंगना रनौत हिमाचल से मुंबई रवाना होते हुए बोली, 'ना डरूंगी, ना झुकूंगी'
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को आज यानी 9 सितंबर को मुंबई पहुंचना है| अभिनेत्री हाल ही में हिमाचल के मंडी में अपने पैतृक घर से रवाना हो गई हैं और वह चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी| हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसपर लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं|

कंगना ने ट्वीट कर कैप्शन में लिखा कि, "रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फ़िल्म के जरिए जिया है, दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है| मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी, गलत के ख़िलाफ़ मुख़र होकर आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी"| देखिये -



मीडिया खबरों के अनुसार मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत का दो बार कोरोना टेस्ट किया गया है| उनका पहला सैंपल सही नहीं किया गया था जिससे उनकी रिपोर्ट नहीं आ पाई इसलिए दोबारा उनका टेस्ट हुआ और उनकी कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई| कंगना की चंडीगढ़ से मुंबई की फ्लाइट दोपहर सवा 12 बजे की है जो 2 बजे मुंबई पहुंचेगी|

अगर आपको याद हो पिछले कई दिनों से कंगना और शिवसेना के बीच जुबानी जंग चल रही है| कंगना ने कुछ समय पहले कहा था कि मुंबई में उन्हें सुरक्षित नहीं महसूस होता और उन्हें मुंबई पीओके जैसा लगता है| इसके बाद शिवसेना नेता ने उन्हें मुंबई न आने के लिए कहा था, अब कंगना को केंद्र सरकार ने Y प्लस सिक्योरिटी दे दी है|

कुछ समय पहले ये भी खबर आई थी कि मुम्बई में उनके ऑफिस को गिराने के लिए BMC की टीम पहुंच गई है| माना जा रहा है कि अभिनेत्री का ऑफिस वहां पर गैरकानूनी तरीके से बनाया गया है|

End of content

No more pages to load