Bollywood News


क्या मुंबई पहुंचीं कंगना भी पटना पुलिस की तरह क्वारंटीन कर दी जाएगी?

क्या मुंबई पहुंचीं कंगना भी पटना पुलिस की तरह क्वारंटीन कर दी जाएगी?
खबरों की मानें तो शायद कंगना को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जा सकता है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई में होम क्वारंटीन को लेकर ये नियम है कि अगर कोई भी मुंबई में हवाई यात्रा के द्वारा पहुंचता है तो या तो उसको 7 दिन के भीतर मुंबई से वापस जाना होगा या फिर उसको 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा|

कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने से पहले ही रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कुछ कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे| जिसके कुछ समय बाद ही शिवसेना और करणी सेना के कार्यकर्ता भी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे| अगर आपको याद हो कंगना का दफ्तर आज बीएमसी ने आज बुलडोजर के साथ तोड़ दिया है| एयरपोर्ट पर कंगना के समर्थन और विरोध में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे इसी बीच अब ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि शायद कंगना को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जा सकता है|

एयरपोर्ट पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा 'कंगना रनौत वापस जाओ', 'कंगना रनौत हाय हाय' और 'चले जाओ पाकिस्तान चले जाओ' के नारे लगा रहे थे| जहां तक कंगना की सुरक्षा की बात है तो कंगना रनौत को भारी पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है| वह कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार द्वारा दी गई Y श्रेणी की सुरक्षा के साथ मुंबई पहुंची हैं|

End of content

No more pages to load