Bollywood News


कंगना रनौत बनाम बीएमसी: बॉलीवुड समेत शरद पवार ने किया कंगना का समर्थन, कहा...

कंगना रनौत बनाम बीएमसी: बॉलीवुड समेत शरद पवार ने किया कंगना का समर्थन, कहा...
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई स्थित दफ्तर में बीएमसी की कार्रवाई पर बवाल मच गया है| BMC के एक्शन से लोगों में गुस्सा है, कंगना रनौत के दफ्तर के बाहर मौजूद लोगों ने बीएमसी कर्मचारियों के खिलाफ खूब प्रदर्शन किया| अब इस लड़ाई में बॉलीवुड स्टार्स और राजनेता भी कूद पड़े हैं तथा लोगों द्वारा BMC के उपर आरोप लगाए जा रहे हैं कि गड्डे भर नहीं पाती है मगर घर तोड़ देती है|

पत्रकारों से बात करते हुए कुछ लोगों ने कहा कि इस समय शिवसेना को सरकार में रहने का कोई हक नहीं है| संजय राउत को इस घिनोनी हरकत के लिए कंगना से माफी मांगनी चाहिए| इस तरह से शिवसेना की लोगों के उपर दादागिरी नहीं चलेगी| इस दौरान कुछ सेलिब्रिटीज़ और नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं | दफिल्म निर्देशक हंसल मेझता ने लिखा -



पत्रकार फाये डीसूज़ा ने लिखा -



अनुपम खेर ने बीएमसी के बुलडोज़र को 'बुल्लीडोज़र' लिखते हुए ट्वीट किया -



अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा ने भी बीएमसी की कारवाई पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया -



कंगना के घर के सामने प्रदर्शनकारियों में शामिल एक महिला ने कहा कि मुंबई किसी के बाप की नहीं है यहां पर हर राज्य के लोग रहते हैं| संजय राउत ने जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग कंगना के लिए किया है उनको इसके लिए माफी मांगनी होगी| वहीं एक शख्स ने कहा कि BMC रास्ते में गड्डे तो भर नहीं सकती और घर तोड़ने के लिए आ जाती है|

दूसरी तरफ बीएमसी की करवाई के बाद कंगना रनौत और ज्यादा आक्रामक हो गई हैं उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करके महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है| कंगना रनौत ने कहा कि उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है? कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर, मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है? आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा| ये वक्त का पहिया है, याद रखना, हमेशा एक जैसा नहीं रहता|

End of content

No more pages to load