Bollywood News


मास्क लगाकर ये काम करते नज़र आए सलमान खान

मास्क लगाकर ये काम करते नज़र आए सलमान खान
हाल ही में बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान हरियाली का आनंद लेते हुए साइकिल की सवारी करते नज़र आए हैं| इसकी एक तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की है, अभिनेता की इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूज़र्स का खूब प्यार मिल रहा है|

अपने फैन्स के साथ साझा की गई तस्वीर में सलमान गहरे भूरे रंग के स्वेटशर्ट और ग्रे शॉर्ट्स और मुह पर मास्क लगाए काफी स्मार्ट लग रहे हैं। उनके इस अंदाज़ को देखकर फैन अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अपने पोस्ट के कैप्शन में, अभिनेता ने सभी को सुरक्षित रहने की सलाह दी है| देखिये -

View this post on Instagram

#StaySafe

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on



सलमान खान आने वाले समय में डायरेक्टर प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएगें। इसके अलावा वह 'कभी ईद कभी दिवाली' और 'किक 2' जैसी फिल्मों में भी लोगों का मनोरंजन करते दिखाई देगें। उनके फैन्स इनके रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load