Bollywood News


कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे को बताया 'वंशवाद का नमूना' कहा: तुम्हारे पिताजी...

बुधवार को बीएमसी ने कंगना रनौत के मुंबई स्थित घर को बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर दिया है| इस एक्शन के बाद से कंगना रनौत लगातार शिवसेना और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर अपने जुबानी तीर च रही हैं| अब कंगना ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में उद्धव ठाकरे के साथ ही कांग्रेस को भी निशाने पर लिया है और शिव सेना को सोनिया सेना का नाम दे दिया है|

कंगना रनौत ने ट्वीट पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "जिस विचारधारा पर श्री बाला साहेब ठाकरे ने शिव सेना का निर्माण किया था आज वो सत्ता के लिए उसी विचारधारा को बेच कर शिव सेना से सोनिया सेना बन चुके हैं| जिन गुंडों ने मेरे पीछे से मेरा घर तोड़ा उनको सिविक बॉडी मत बोलो, संविधान का इतना बड़ा अपमान मत करो| इस समय हर कोई कंगना के समर्थन में खड़ा है और बीएमसी द्वारा उठाए गए कदम को निंदनीय बता रहा है|

बॉलीवुड क्वीन कंगना ने उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए आगे लिखा कि, "तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुंह बंद करोगे मगर मेरी आवाज मेरे बाद फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुंह बंद करोगे? कितनी आवाजें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हों सिर्फ़ वंशवाद का एक नमूना हो"| अभिनेत्री के इस ट्विट के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने उद्धव को आड़े-हाथों लेना शुरू कर दिया है| देखिये कंगना के कुछ ट्विट -







आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएमसी के द्वारा दफ्तर तोड़ने के बाद कंगना ने एक वीडियो जारी किया था| जिसमें उन्होंने उद्धव ठाकरे को खरी-खोटी सुनाई है| कंगना ने कहा कि- आज मेरा घर टूटा है, कल उद्धव ठाकरे का घमंड टूटेगा| ये वक्त का पहिया है, याद रखना, हमेशा एक जैसा नहीं रहता, मुझे लगता है कि तुमने मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया है|

क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी, आज मैंने महसूस किया है और आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाऊंगी|

End of content

No more pages to load