Bollywood News


टी-सीरीज़ कृत सलमान युसूफ खान व जारा यस्मिन फीट सचेत टंडन का गाना 'कंधे का वो तिल' रिलीज़

टी-सीरीज़ का अगला सॉन्ग 'कंधे का वो तिल' लांच हुआ, इस सॉन्ग को सचेत टंडन ने आवाज़ दी है, इसमें सलमान यूसुफ खान और ज़ारा यस्मिन नज़र आएंगे| सचेत टंडन की आवाज़ में टी-सीरीज़ का अगला सांग 'कंधे का वो तिल' लांच हुआ, इसमें सलमान यूसुफ खान और ज़ारा यस्मिन नज़र आएंगे |

हिट सॉन्ग्स और हमेशा लोकप्रिय लव सांट्रैक देने के लिए मशहूर टी-सीरीज ने सिंगर सचेत टंडन के साथ अपने अगले सिंगल सांग को रिलीज़ किया है| 2019 में कबीर सिंह के सॉन्ग 'बेख़याली' की सफलता के बाद मनन भारद्वाज के कम्पोज़ीशन में और कुमार के लिरिक्स में सचेत का एक और इंटेंस और पैशनेट लव सांग 'कंधे का वो तिल' आया है. रोमांटिक ट्रैक पर सलमान युसफ खान और ज़ारा यसमिन का शानदार कंटेम्पररी डांस देखने को मिलेगा। देखिये गाने का विडियो -



एक यंग, फ्रेश वाइब, आकर्षक धुन और यूनिक आर्टिस्टिक एक्सप्रेशन के साथ, 'कंधे का वो तिल' एक ऐसा सांग है, जिसे हर कोई अपनी लव स्टोरी से कनेक्ट करेगा| इस सांग के वीडियो को शूट करने में बहुत सारा खून-पसीना बहा, और मेहनत लगी. सलमान और जायरा दोनों ने ही शूटिंग से पहले एक महीने तक कड़ी तैयारी की, इस दौरान कोरियोग्राफी में उन्हें मामूली चोटें भी आईं, लेकिन उन्होंने पूरी तरह से प्रोफेशनल्स की तरह शूट करना जारी रखा| गाने के बारे में बात करते हुए सचेत टंडन कहते हैं, "जब मैंने पहली बार गाना सुना तो मुझे लगा कि नई ऊर्जा इसमें डाल दी गई है. 'कंधे का वो तिल' एक भावुक, रोमांटिक ट्रैक है जिसमें एक अलग तरह की खुश्बू है।" कंपोज़र मनन भारद्वाज कहते हैं, "यह सांग मेरे दिल के बेहद करीब है. सचेत ने 'कंधे का वो तिल' में जादू डाल दिया है, और मुझे यकीन है कि लोग इस सांग को काफी लंबे समय तक याद रखेंगे।"

गीतकार कुमार कहते हैं, "जब कम्पोजीशन की बात आती है तो मनन एक बहुत ही सरल और समावेशी है, और सचेत एक ग्रेट सिंगर है. हमारे सही तालमेल के कारण हम सही समय पर एक अच्छा सांग बनाने में कामयाब हुए." डांसर-कोरियोग्राफर-अभिनेता सलमान युसफ खान कहते हैं, ` इस सांग की कोरियोग्राफी में तकनीक रूप से बहुत काम था, जिसने ज़ारा और मुझे हम दोनों को बहुत मुश्किल में डाल दिया. यह चुनौतीपूर्ण था |

End of content

No more pages to load