Bollywood News


कार्तिक आर्यन आखिर बैट लेकर किसे ढूंढ़ रहे हैं

कार्तिक आर्यन आखिर बैट लेकर किसे ढूंढ़ रहे हैं
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं, इनके इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। यदि आप सोशल मीडिया पर उनको फॉलो करते हैं तो आपको उनकी मजाकिया और एंटरटेन करने वाली पोस्टों से पता चल जाएगा कि वह अक्सर अपने फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं| हाल ही में कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक सेल्फी लोगों के साथ साझा है इसमें उनके मजेदार संदेश को खूब पसंद किया जा रहा है|

इन्स्टा पर साझा की गई सेल्फी में कार्तिक ब्लैक टीशर्ट पहने पोज देते हुए नज़र आ रहे हैं| पोस्ट शेयर करते उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "जाओ पहले उसे ढूंढ़ के लाओ जिस्मने पहले बैट खाया है"| उनकी इस मजेदार पोस्ट को सोशल मीडिया यूज़र्स की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं| देखिये -



अगर कार्तिक के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म' भूल भुलैया 2' और कॉलिन डी कुन्हा निर्देशित फिल्म 'दोस्ताना 2' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं| मीडिया खबरों के अनुसार इन फिल्मों को जल्दी रिलीज़ किया जाएगा, ताकि लोगों का ध्यान कोरोना महामारी से हटाया जा सके|

End of content

No more pages to load