Bollywood News


अनुराग कश्यप के जन्मदिन पर ट्विटर पर फैन्स ने कहा 'हैप्पी बर्थडे चरसी अनुराग'

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप का सोशल मीडिया पर लोगों के साथ खट्टा-मीठा रिश्ता है। जहां निर्देशक को उनके कामों के लिए अक्सर सराहा जाता है, वहीं उन्हें उनके विचारों और व्यक्तिगत मामलों के लिए उनको ट्रोल भी किया जाता है। आज अनुराग के 48 वें जन्मदिन के अवसर पर, ट्विटर पर 'हैप्पी बर्थडे चरसी अनुराग' खूब ट्रेंड कर रहा है।

डायरेक्टर की तस्वीरें शेयर करने से लेकर ड्रग एंगल के साथ किसी फिल्म से ड्रग्स लेने तक, ट्विटर पर #HappyBirthdayCharsiAnurag पोस्ट की बाढ़ सी आ गई है। हालांकि, नाराज या परेशान होने के बजाय, कश्यप ने अपने मजाकिया जवाब से इंटरनेट यूज़र्स को सफाई दी है| देखिये कुछ ट्विट -









वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप आने वाले समय में 'गुलाब जामुन', 'वोमेनिया' जैसी फिल्मों का निर्देशन करते नज़र आएंगे। दूसरी तरफ, अनुराग विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित फिल्म 'एके बनाम एके' में अनिल कपूर के साथ भी नज़र आएगें। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर बहुत जल्द रिलीज़ की जाएगी|

End of content

No more pages to load