Bollywood News


आयुष्मान खुराना ने सुरेखा सीकरी के लिए क्यूँ की भगवान से प्रार्थना

आयुष्मान खुराना ने सुरेखा सीकरी के लिए क्यूँ की भगवान से प्रार्थना
दिग्गज टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेत्री सुरेखा सिकरी, जिन्होंने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं| उनको मंगलवार को मस्तिष्क आघात हुआ था, वह वर्तमान में शहर के एक अस्पताल में भर्ती है। आयुष्मान खुराना ने अपनी इन्स्टा स्टोरी के द्वारा उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ भगवान से की है|

आयुष्मान ने उनके साथ फिल्म 'बधाई हो' में काम किया है, हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है कि, " काश आप बहुत जल्दी ठीक हो जाएँ, हम हमेशा आपके साथ"| देखिये -


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2018 में भी सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, लेकिन वह इससे पूरी तरह उबर चुकी थी। अभिनेत्री ने 'तमस', 'मम्मो' और 'बधाई हो' फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीते।

अगर आयुष्मान खुराना की बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर हितेश केवल्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में नज़र आए थे| इसमें उनके मजेदार किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है, आने वाले समय में वह, राज शांडिल्य के द्वारा निर्देशित की गई फिल्म 'गूगली' में लोगों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं, उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load