Bollywood News


शाहिद कपूर को रात के समय ये काम करने में आता है खूब मज़ा

शाहिद कपूर को रात के समय ये काम करने में आता है खूब मज़ा
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर अपने बॉन्डिंग को लेकर फैंस के बीच काफी सुर्ख़ियों में बने रहते हैं, कोरोना महामारी के समय में यह दोनों बच्चों के साथ बहुत ज्यादा इंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के हैण्डसम हंक शाहिद कपूर ने अपनी नाइट साइक्लिंग राइड की एक झलक इंस्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की है। उन्होंने खुद की तस्वीर शेयर की है जिसको सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

शहीद ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर पत्नी मीरा को जन्मदिन विश करते हुए उनकी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं| यह दोनों जुलाई 2015 में शादी के बंधन में बंधे और इस साल पांच साल पूरे किए। हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में शाहिद क्लीन-शेव लुक में साईकिल के पास बैठे नज़र आ रहे हैं| अभिनेता की इस तस्वीर पर उनके फैन्स अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये -



शाहिद कपूर आखिरी बार बड़े पर्दे पर संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म 'कबीर सिंह' में किआर अडवाणी के साथ नज़र आए थे, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आने वाले समय में वह, गौतम तन्नूरी निर्देशित फिल्म 'जर्सी' में एक क्रिकेटर का किरदार निभाते नज़र आने वाले हैं। उनके फैंस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load