Bollywood News


रणवीर सिंह का यह कातिलाना लुक खींच रहा है लोगों का खूब ध्यान

रणवीर सिंह का यह कातिलाना लुक खींच रहा है लोगों का खूब ध्यान
रणवीर सिंह फिलहाल अपने घर पर पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अच्छ समय बिता रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी डैशिंग तस्वीरें और वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ मनमोहक क्षणों को साझा करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है इसमें उनका डैशिंग लुक लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में रणवीर सुपरफिट और हैण्डसम नज़र आ रहे हैं, इसमें वह अपने मनमोहक चेहरे का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं| उनकी इस तस्वीर पर बॉलीवुड स्टार्स और उनके फैन्स अच्छी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "सख़्त लौंडा"| देखिये -

View this post on Instagram

सख़्त लौंडा

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो रणवीर आने वाले समय में रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सूर्यवंशी' में अजय देवगन के साथ एक कैमियो भूमिका नज़र आएगें। इसके अलावा वह दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म '83 'में भी नज़र आएगें। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज़ होनी थी, लेकिन COVID-19 के कारण फिल्म को स्थगित कर दिया गया है। वह करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' का भी हिस्सा हैं, अभिनेता के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load